फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता टॉम आँल्टर को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। बॉलीवुड अभिनेता पद्मश्री टॉम आल्टर की पांचवी पुण्यतिथि पर बुधवार को मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। नंद किशोर बंबू खेल अकादमी में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उनके योगदान को याद किया गया। इस मौके पर शिक्षाविद् रूपचंद सोनकर ने कहा कि टॉम आल्टर का सामाजिक, खेल सहित अन्य गतिविधियों में हमेशा योगदान रहा। टॉम आल्टर ने अपने पिता की याद में क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता शुरू कराई। उनका सपना था कि मसूरी में फुल मैराथन का आयोजन हो। मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन उनका सपना जरूर पूरा करेगा। इस अवसर पर एसोसिएशन अध्यक्ष बीएस नेगी, रूपचंद सोनकर, महामंत्री रफीक अहमद, सभासद नंदलाल सोनकर, बिजेन्द्र पुंडीर, अंतरराष्ट्रीय धावक राजकुमार, अजय रमोला, सुनील सिलवाल, प्रीति ढौंढियाल, पंकज थपलियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें