विकासनगर। डाकपत्थर स्थित आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज में जनजाति गौरव दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर लोकगीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में वर्ष 1984 व 1986 बैच के पुरातन छात्र-छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया। पुरातन छात्र सत्येंद्र चौधरी ने बच्चों से अनुशासन, मेहनत व लगन से पढ़ाई करने का संदेश दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य पूजा आनंद ने जनजाति के लोक नायक बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डाला। छात्र-छात्राओं ने जनजाति संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर समन्वयक एवं व्यवसायी रामनिवास शर्मा, मर्चेंट नेवी के कैप्टन अंशुल, रेणू, प्रियांशु चौहान, प्रिया तोमर आदि उपस्थित रहे। संवाद