फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कोरुवा में बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया

Tue, 03 Nov 2026 07:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिया। वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान देहरादून और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कोरुवा ने मंगलवार को संयुक्त रूप से बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया। वरिष्ठ वैज्ञानिक पंकज चौहान और नवीन चंद्र ने बताया कि इसका उद्देश्य छात्रों में जनजातीय विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्लोगन राइटिंग में कक्षा नौवीं की आरुषि ने प्रथम, शिफिया चौहान ने द्वितीय और कक्षा 10वीं की अवंतिका चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं की नीतिक्षा प्रथम, कक्षा 12वीं की अंजलि चौहान द्वितीय और कक्षा 10वीं की आरुषि चौहान तोमर तृतीय स्थान पर रहीं। खो-खो के सीनियर वर्ग में टीम बी विजेता और टीम ए उपविजेता रही, जबकि जूनियर वर्ग में टीम ए विजेता और टीम बी उपविजेता बनी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें