देहरादून। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 30 सितंबर और एक अक्तूबर को होंगे। ट्रायल सुबह नौ बजे से शुरू होंगे। एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग, पावरलिफ्टिंग, वेतरिफ्टनेस, तैराकी और क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में होंगे। बैडमिंटन, बास्केटबॉल, कैरम, कबड्डी, योग, शतरंज और कुश्ती के ट्रायल परेड ग्राउंड स्थित मल्टीपरपज हॉल में होंगे। हॉकी और खो-खो के ट्रायल पवेलियन ग्राउंड और फुटबॉल, लॉन टेनिस और वॉलीबॉल के ट्रायल परेड ग्राउंड में आयोजित किए जाएंगे। टेबल टेनिस के ट्रायल टेबल टेनिस हॉल में होंगे। ट्रायल में प्रतिभाग करने के लिए आधार कार्ड की प्रति, विभागाध्यक्ष से अनुमति प्रमाण पत्र, विभागीय आईडी और एक ही खेल विधा में प्रतिभाग करने संबंधी घोषणा पत्र प्रस्तुत करना होगा।