भूमाफिया ने सरकारी भूमि पर लगाए गए पेड़ उखाड़कर जमीन पर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर महिलाओं से अभद्रता की गई। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री और एमडीडीए से की गई है।
मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में सहस्त्रधारा रेजीडेंसी रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने कहा, मेरा माटी-मेरा देश अभियान के तहत एमडीडीए के सहयोग से आवासीय समिति ने ग्रीनलैंड में पौधारोपण किया था। सहस्त्रधारा रोड के चौड़ीकरण की जद में आ रहे पेड़ों को भी वहां पुनर्स्थापित किया गया है। आरोप है कि शनिवार सुबह बजे कुछ भूमाफिया भूमि को अपना बताते हुए कब्जा करने लगे। उन्होंने पेड़-पौधों को नष्ट कर दिया। सूचना पर समिति के सदस्यों ने विरोध किया तो महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। आरोप है कि दो वर्ष पूर्व भी इस भूमि को कब्जाने का प्रयास किया गया था। तब जिलाधिकारी ने सीमांकन के आदेश दिए थे। लेकिन, अभी तक सीमांकन नहीं हुआ।