फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रीसाइकल प्लास्टिक से बने ट्री गार्ड से पौधों की सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

I

I
I

Iप्रयोग के तौर पर अनुसंधान रेंज ने 275 पौधों की सुरक्षा की
I

Iलोहे की ट्री गार्ड की तुलना में कीमत आधी से भी कमI



वन विभाग की कालसी स्थित अनुसंधान रेंज में प्रयोग के तौर पर पौधों की सुरक्षा के लिए रीसाइकल प्लास्टिक से बने ट्री गार्ड का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रयोग सफल रहा तो यह लोहे के ट्री गार्ड के विकल्प के रूप में इस्तेमाल होंगे। विशेष बात यह है कि ट्री गार्ड तीन से चार साल के बीच स्वयं ही नष्ट हो जाते हैं।

वन विभाग प्रत्येक वर्ष प्रमुख मार्गों के किनारे पौधरोपण कार्यक्रम चलाता है। सड़क किनारे विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे जाते है। प्राय: पौधों की पशुओं से सुरक्षा के लिए लोहे के ट्री गार्ड लगाए जाते हैं। ये ट्री गार्ड महंगे भी होते हैं। पौधे के बड़े होने पर ट्री गार्ड नहीं हटाए जाते तो पौधे को भी नुकसान पहुंचाते हैं। पशु को नुकसान पहुंचने की भी आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन




रेंज अधिकारी कुलदीप पंवार ने बताया कि प्रयोग के तौर पर कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर रोपे गए 275 पौधों की सुरक्षा रीसाइकल प्लास्टिक से बने ट्री गार्ड से की गई है। मुख्य वन संरक्षक की देखरेख में यह कार्य किया जा रहा है। लोहे की ट्री गार्ड की तुलना में इनकी कीमत आधी से भी कम है। लोहे के ट्री गार्ड तैयार करने में करीब 700 रुपये तक खर्च आता है। वहीं रीसाइकल प्लास्टिक से बना ट्री गार्ड 250 रुपये में उपलब्ध हो रहा है।





Iपशु खा भी ले तो नहीं पहुंचता नुकसानI

रेंज अधिकारी कुलदीप कुमार ने बताया ट्री गार्ड पूरी तरह से इको फ्रेंडली है। यह लोहे का बेहतर विकल्प है। वैसे इसे पशु नहीं खाते, यदि खा भी ले तो उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचता।
विज्ञापन






Iहाल ही में पथ पौधरोपण का निरीक्षण किया है। यहां पौधों की सुरक्षा के लिए लगाए गए रीसाइकल ट्री गार्ड पूरी तरह से सुरक्षित है। यह लोहे की ट्री गार्ड का बेहतर विकल्प साबित होंगे। - संजीव चतुर्वेदी, मुख्य वन संरक्षकI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें