फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्वास्थ्य शिविर में दिया उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। सुभारती अस्पताल के माध्यम से ग्राम लांघा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में आए ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच करके उन्हें उपचार व परामर्श दिया गया। इस दौरान रोगियों को दवाई का वितरण भी किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने सामान्य रोगों की जांच, रक्तचाप एवं मधुमेह की स्क्रीनिंग, महिला स्वास्थ्य परामर्श, दंत परीक्षण, नेत्र परीक्षण व आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रवि कंसल ने ग्रामीणों व रोगियों को मौसमी बीमारियों के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें खानपान व रहन-सहन में सावधानी बरतने की सलाह दी। इस दौरान अस्पताल के मार्केटिंग व पब्लिसिटी हेड डॉ. प्रशांत भटनागर, डॉ. अमृत राज, डॉ. समृद्धि शर्मा, डॉ. गौरव, पंकज, श्रुति भट्ट, स्वाति शर्मा, ममता, जमाल मिर्जा, अमित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें