फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ओपीडी और इमरजेंसी में जारी रहेगा मरीजों का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान दिवस पर अस्पतालों की ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं सुचारु रूप से चलती रहेंगी। इसके लिए शासन की ओर से निर्देश जारी हो गए हैं। मतदान दिवस पर अस्पतालों के स्टाफ भी रोटेशन से मतदान करने जाएंगे।
विज्ञापन


दून अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. धनंजय डोभाल ने बताया कि अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं रोजाना की तरह सुचारु रूप से जारी रहेंगी। इसमें ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं भी चलेंगी। हालांकि, अस्पताल के स्टाफ रोटेशन से मतदान करने जाएंगे। इस बारे में अपने इंचार्ज को सूचित भी करेंगे। इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि मरीजों का इलाज प्रभावित न हो। कोरोनेशन अस्पताल के पीएमएस डॉ. एनएस तोमर ने बताया कि अस्पताल खुला रहेगा। ओपीडी और इमरजेंसी भी चलेगी। रोजाना की तरह मरीजों का इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें