फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: लांघा रोड पर पसरा रहता है घनघोर अंधेरा, लगता है डर

विज्ञापन
विज्ञापन
Iदेहरादून से विकासनगर और जौनसार क्षेत्र में आवागमन के लिए वाहन चालक करते हैं प्रयोग
विज्ञापन

I





दिन ढलने के बाद लांघा रोड से सफर करना दुर्घटना को दावत देने जैसा है। लांघा रोड पर प्रवेश करने से लेकर विकासनगर और अम्बाड़ी तक सड़क पर घनघोर अंधेरा पसरा रहता है। सड़क पर भारी वाहनों की लगातार आवाजाही और निराश्रित पशुओं की भरमार है। दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

देहरादून से विकासनगर और जौनसार क्षेत्र में आवागमन के लिए वाहन चालक लांघा रोड का प्रयोग करते हैं। यहां सुबह से शाम तक लगातार वाहनों की आवाजाही रहती है। लेकिन शाम को दून पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेड़ापुर से जैसे ही लांघा रोड पर प्रवेश करते है तो सड़क पर अंधेरा ही अंधेरा पसरा नजर आता है। सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट नजर नहीं आती है।
विज्ञापन




यहां अंधेरे के साथ अन्य चुनौतियां भी हैं। सड़क पर निराश्रित पशु घुमते रहते हैं। यही नहीं सड़क पर अंधेरा होने के चलते नशेड़ियों का भी जमावड़ा रहता है। इस रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही अधिक है। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों के लिए इस सड़क से गुजरना खतरे का सामना करने जैसा होता है।

चौपहिया वाहन चालकों के सामने भी निराश्रित पशु और नशेड़ियों के आ जाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। जब वाहन ब्रह्मदत्त चौक और बरोटीवाला तिराहा पर पहुंचते हैं तो उनको केवल नौ स्ट्रीट लाइट नजर आती है। लेकिन तीन किलोमीटर का सड़क मार्ग का सफर किसी जोखिम से कम नहीं है।



I
I

I
I

I
I

Iलांघा रोड पर शाम को अंधेरे में आवागमन में बहुत परेशानी होती है। हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अंधेरे में कोई जानवर या व्यक्ति सामने आ जाए तो दुर्घटना होना पक्का है। सड़क मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगनी चाहिए। - मोहित शर्मा, स्थानीय निवासी
I

I
I

I
I

Iलांघा रोड पर दिन ढलने के बाद गुजरना खतरे से खाली नहीं होता है। सड़क पर रात को अंधेरा पसर जाता है। वाहन चलाते समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सड़क पर स्ट्रीट लाइट लगना बहुत जरूरी है। - सुनील राणा, स्थानीय निवासी
विज्ञापन

I

I
I

I
I

Iलांघा रोड से देहरादून तक आना-जाना सुगम है। लेकिन ऐसा केवल दिन में होता है। दिन ढलने के बाद सड़क पर कुछ नजर नहीं आता है। पूरी सड़क पर अंधेरा होता है। अंधेरे के चलते दुर्घटना का खतरा भी रहता है। - विकेश चौहान, स्थानीय निवासीI




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें