फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन निगम प्रबंधन को कर्मचारियों को 20 अप्रैल से पहले देना होगा एक माह का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर देहरादून पिछले तीन माह से वेतन भुगतान नहीं होने से आर्थिक संकटों का सामना कर रहे रोडवेज के सात हजार से अधिक कर्मचारियों को फिलहाल एक माह के वेतन भुगतान की उम्मीद जगी है। रोडवेज कर्मचारी यूनियनों के पदाधिकारियों की मानें तो सरकार ने फिलहाल हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान हलफनामा दिया है कि 20 जुलाई से पूर्व कर्मचारियों को अप्रैल माह के वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। ऐसे में कर्मचारियों को फिलहाल एक माह के वेतन भुगतान की उम्मीद जगी है। परिवहन निगम में कर्मचारियों को अप्रैल, मई और जून माह के वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। वेतन भुगतान नहीं होने से कर्मचारियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट है।स्थिति यह है कि कर्मचारियों को साहूकारों से पैसा लेकर परिवार चलाना पड़ रहा है। इतना ही नहीं वेतन भुगतान की मांग को लेकर कर्मचारी यूनियनों की ओर से हाईकोर्ट में याचिकाएं भी दाखिल की गई जिस पर सुनवाई की गई। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी का कहना है कि सरकार ने अदालत में 20 जुलाई से पहले अप्रैल माह के वेतन भुगतान का हलफनामा दिया है। ऐसे में 20 जुलाई से पहले कर्मचारियों को वेतन मिलेगा इसकी पूरी उम्मीद है। बता दें कि पिछले दिनों सरकार की ओर से परिवहन निगम प्रबंधन को 14.50 करोड रुपए अवमुक्त किए गए थे। लेकिन प्रबंधन परिवहन निगम प्रबंधन के सामने मुसीबत इस बात की है कि उसे सभी अधिकारियों कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए 22 करोड़ रुपए बजट की जरूरत है। ऐसे में फिलहाल साढ़े सात करोड़ रुपए नहीं होने की वजह से वेतन भुगतान रुका हुआ है। दूसरी ओर महाप्रबंधक दीपक जैन का कहना है कि सरकार, शासन स्तर पर और बजट जारी होने की उम्मीद है। शासन स्तर से बजट मिलने के साथ ही कर्मचारियों का वेतन भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें