फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में फंसे तीर्थयात्रियों को गुजरात पहुंचाने के लिए परिवहन निगम को मिला एक करोड़ का बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
माय सिटी रिपोर्टर देहरादून हरिद्वार में फंसे गुजरात के 1500 तीर्थ यात्रियों को अहमदाबाद पहुंचाने के लिए राज्य सरकार की ओर से परिवहन निगम को एक करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है ।जिसका बाद में बजट आवंटन में समायोजन किया जाएगा। हालांकि राज्य सरकार को उम्मीद थी कि 31 मार्च को परिवहन निगम की ओर से राज्य के विभिन्न जिलों में बसों का संचालन किया जाएगा लेकिन केंद्र सरकार की ओर से रोक लगाए जाने के बाद बसों का संचालन नहीं किया जाएगा। बता दें कि गुजरात के 15 सौ से अधिक तीर्थयात्री हरिद्वार में फंस गए थे । आखिरकार केंद्र व राज्य सरकार की पहल पर परिवहन निगम की 50 से अधिक बसों का इंतजाम कर सभी तीर्थयात्रियों को अहमदाबाद पहुंचाया गया । तीर्थयात्रियों को गुजरात पहुंचाने के लिए उनसे कोई किराया नहीं लिया गया ऐसे में राज्य सरकार की ओर से परिवहन निगम को एक करोड़ का भुगतान किया गया है। हालांकि एक अधिकारी ने बताया कि सरकार ने जो एक करोड़ का बजट आवंटित किया है उसमें से बहुत कम बजट का इस्तेमाल हुआ है। सरकार को उम्मीद थी कि 31 मार्च को बसों का संचालन होगा तो उसमें बाकी बचे हुए बजट का समायोजन होगा लेकिन केंद्र सरकार की ओर से मंगलवार को बसों के संचालन पर रोक लगाए जाने के बाद फिलहाल मामला अधर में लटक गया है। हालांकि अधिकारी का कहना है कि एक करोड़ रुपए में से जो भी बजट बचा है उसका समायोजन बाद में सरकार द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें