फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन निगम ने राज्य सरकार से मांगा 20 करोड़ का बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
माय सिटी रिपोर्टर देहरादून । देश दुनिया में फैले कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच परिवहन निगम कर्मचारियों के वेतन मिलने की उम्मीद जगी है। कारण कि शासन ने परिवहन निगम प्रबंधन से प्रस्ताव मांगा है कि उसे अधिकारियों , कर्मचारियों के वेतन भुगतान में कितने रुपए के बजट की दरकार है। परिवहन निगम सूत्रों के मुताबिक प्रबंधन ने 20 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज भी दिया है। बता दें कि केंद्र द्वारा सरकार की ओर से लॉक डाउन कोशिश किए जाने के बाद से ही परिवहन निगम की तमाम बसें जहां तहाँ खड़ी कर दी गई है और संचालन पूरी तरह ठप है । बसों का संचालन ठप होने से परिवहन निगम को प्रतिदिन औसतन 1.20 करोड़ रुपए के भारी-भरकम बजट का नुकसान हो रहा है । परिवहन निगम दैनिक कमाई में से ही अपने कर्मचारियों को वेतन भुगतान भी करता है ।लेकिन अब जबकि बस में बसों का संचालन पूरी तरह ठप है तो परिवहन निगम प्रबंधन के सामने अधिकारियों , कर्मचारियों के वेतन का संकट खड़ा हो गया है लेकिन अब शासन ने परिवहन निगम प्रबंधन से कहा है कि उसे अधिकारियों कर्मचारियों के वेतन मध्य में कितने बजट की दरकार है । बता दें कि राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2020 -21 के लिए परिवहन निगम प्रबंधन के लिए 115 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया है। जिसमें 35 करोड़ पर्वतीय इलाकों में बसों को घाटे में संचालित करने के एवज में प्रतिपूर्ति के तौर पर दी जानी है निगम अधिकारियों की मानें तो सरकार इसी मद में से परिवहन निगम प्रबंधन को बजट आवंटित कर सकती है। दूसरी ओर इस संबंध में जब महाप्रबंधक दीपक जैन से जानकारी चाही गई तो मुझे संपर्क नहीं हो पाया। वही उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी का कहना है कि यदि सरकार ने 20 करोड़ रुपये का बजट नहीं दिया तो कर्मचारियों के सामने वेतन का बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें