फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आईटीआई में दो ट्रेड में अनुदेशक नहीं, प्रशिक्षण हो रहा प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
Iअन्य ट्रेड के अनुदेशक छात्रों को दे रहे प्रशिक्षणI
विज्ञापन


औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान विकासनगर में अनुदेशक की कमी से छात्रों का प्रशिक्षण प्रभावित हो रहा है। वेल्डर और रेफ्रिजरेटर एयर कंडीशनर ट्रेड में अनुदेशक के पद रिक्त चल रहे हैं। अन्य ट्रेड के अनुदेशक के सहारे किसी तरह छात्रों को प्रशिक्षण देने का प्रयास किया जा रहा है। इससे छात्रों और अनुदेशक दोनों को ही परेशानी उठानी पड़ रही है।

आईटीआई विकासनगर पछवादून का सबसे बड़ा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान है। यहां पांच ट्रेड संचालित की जा रही हैं। इनमें फीटर, इलेक्ट्रीशयन, ड्राफ्टमैन सिविल, आरएसी, और वेल्डर ट्रेड शामिल हैं। संस्था में छात्र संख्या 263 है। वेल्डर की ट्रेड तो करीब पांच महीने पहले ही शुरू हुई है। आरएसी में करीब एक साल और वेल्डर ट्रेड में बीते पांच माह से अनुदेश का पद रिक्त चल रहा है। आरएसी में 43 छात्र-छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वहीं, वेल्डर में 20 छात्र प्रशिक्षण ले रहे हैं। अनुदेशक की कमी के चलते वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर अन्य ट्रेड के अनुदेश से दोनों ट्रेड में प्रशिक्षण कार्य संचालित कराया जा रहा है। संस्थान अनुदेशक की नियुक्ति के शासन से कई बार पत्राचार कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


I
I

I
I

Iवेल्डर और आरएसी ट्रेड में अनुदेशक नहीं है। अन्य तीनों ट्रेड में अनुदेशक हैं। मौजूदा अनुदेशकों से ही अन्य दो ट्रेड में प्रशिक्षण कार्य संचालित किया जा रहा है। अगले महीने तक अनुदेशक की भर्ती की संभावना है।
I

Iवीरेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य, आईटीआई, विकासनगरI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें