देहरादून। दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एलुमनाई मीट-2025 का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण पूरा कर चुके अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र और मेडल प्रदान किए गए। कार्यक्रम का आयोजन हाथीबड़कला स्थित सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कौशल विकास योजना देशभर में अव्वल है। योजना के तहत प्रदेश को वर्ष 2019 से 2024 तक 26,800 युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य दिया गया था। अब तक 26,000 से अधिक अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण पूर्ण किया जा चुका है। इसके अलावा 21,000 से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ा गया है। इसमें 19 सेक्टरों के 90 ट्रेड स्वीकृत हैं। वर्तमान में 1,119 अभ्यर्थी प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस दौरान ग्राम्य विकास आयुक्त अनुराधा पाल, एके राजपूत आदि मौजूद रहे। संवाद