फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पशुपालकों को दिया प्रशिक्षण, बताईं योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सहिया। पशुपालन विभाग के माध्यम से ग्राम मटियावा में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पशुपालक किसानों को गोट वैली योजना व सरकार के माध्यम से संचालित की जा रही अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान किसानों को पशुओं में होने वाले रोग व उनके उपाय, पशुओं के रखरखाव व योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने का प्रशिक्षण भी दिया गया। एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में एफपीओ के सहयोग से 35 किसानों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान कालसी के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वरूण अग्रवाल ने पशुपालकों को कृषक बीमा योजना, गोट वैली योजना व प्रदेश सरकार के माध्यम से पशुपालकों के लिए संचालित की जा रही अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के प्रशासक मिजान दास, महावीर खन्ना, ईश्वर सिंह, विकास खन्ना आदि समेत काफी संख्या में ग्रामीण व पशुपालक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें