चकराता। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटि कनासर में आशा कार्यकर्ताओं को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में काण्डोई भरम, कोटी, सावड़ा आदि उपकेंद्र की आशा कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को बेहतर बनाना, बाल रोगों और शिशु मृत्यु दर को कम करना है। ब्लॉक समन्वयक महावीर सिंह राणा ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सेवाओं की जानकारी समुदाय तक पहुंचाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर मजबूत किया जा रहा है, ताकि धरातल पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सके। बताया कि कार्यकर्ताओं को नवजात शिशु को ठंड से बचने के लिए कंबल पर लपेटने की विधि का प्रशिक्षण भी दिया गया। इस मौके पर वरिष्ठ फार्मेसी अधिकारी संदीप सिंह, अनुराधा उपाध्याय, रोशनी राणा, सरिता शर्मा, कुसुम, ममता, मीमो, प्रमिला, प्यारो, नगीनां, मीना आदि उपस्थित रहीं। संवाद