कालसी। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के माध्यम से विकासखंड सभागार में चकराता व कालसी ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान उन्हें गर्भावस्था, माता व शिशु पोषण, टीकाकरण आदि की विस्तार से जानकारी दी गई। फाउंडेशन की मास्टर ट्रेनर नायरा चतुर्वेदी ने कहा गर्भावस्था से लेकर प्रसव के बाद तक माता व शिशु की उचित देखभाल की जानी जरूरी है। इसके अलावा छह वर्ष तक का समय माता व शिशु के पोषण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने टीकाकरण की महत्ता को जाहिर करते हुए कहा इससे गर्भवती माता व पैदा होने वाली संतान को विभिन्न रोगों से बचाया जा सकता है। इस दौरान शालिनी बिंजोला, बाल विकास अधिकारी बिंदु मौर्य, अंजू रानी, अनीता कांबोज, लक्ष्मी देवी, कुसुम, पूजा तोमर, दीपा, रक्षा चौहान, बर्मी चौहान आदि उपस्थित रहे। संवाद