हरिद्वार के ज्वालापुर में स्कूल से बेटी को लेने जा रही महिला और उसकी छोटी बेटी रेल की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
गुरुवार को सुधा (30) पत्नी नितिन निवासी रामनगर, ज्वालापुर अपनी छोटी बेटी मिष्टी (02) के साथ बड़ी बेटी को स्कूल से लेने जा रही थी। जहां सुधा और मिष्टी अहमदाबाद मेल एक्प्रेस की चपेट में आ गईं।
हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गए। इस घटना से लोगों में रोष है।