फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-बेटी के रिश्ते समझाती फिल्म है लिटिल बेबी

विज्ञापन
सुभाष रोड स्थित एक होटल में वीके प्रोडेक्‍शन के बैनर तले एवं शेखर एस झा के निर्देशन में बनी मूवी 'ल
विज्ञापन
देहरादून। पिता और बेटी के रिश्तों पर आधारित फिल्म लिटिल बेबी का ट्रेलर रविवार को दून में लांच किया गया। सुभाष रोड स्थित एक होटल में उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, मेयर सुनील उनियाल गामा और फिल्म के निर्माता रिंकू सिंह और निर्देशक शेखर एस. झा ने फिल्म के ट्रेलर की लांचिंग की। पूरी फिल्म उत्तराखंड की वादियों में फिल्मायी गई है। फिल्म में 90 प्रतिशत कलाकार भी उत्तराखंड के ही हैं। फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि फिल्म पूरी तरह से उत्तराखंड की वादियों में फिल्माई गई है। उत्तराखंड के खूबसूरत स्थान फिल्मों के माध्यम से देश दुनिया के सामने लाए जा सकते हैं। उन्होंने निर्माता, निर्देशकों को फिल्म निर्माण में सरकार की ओर से पूरी मदद की आश्वासन दिया। निर्देशक शेखर एस झा ने बताया कि फिल्म के जरिए पिता और बेटी के रिश्तों को जानने समझाने प्रयास किया गया है। पिता काकिरदार प्रियांश चटर्जी और बेटी कर किरदार गुलनाज सिगनपोरिया ने निभाया है। इस दौरान अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन डॉ. राकेश जैन, विधायक दिलीप सिंह रावत सहित फिल्म से जुडे़ कलाकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें