शहर में आज चेहल्लुम के जुलूस के मद्देनजर कई मार्गों का यातायात डायवर्ट रहेगा। जुलूस दोपहर ढाई बजे डीएवी पीजी कॉलेज से शुरू होकर सर्वे चौक, रोजगार तिराहा, सीजेएम तिराहा, लैंसडाउन चौक, दर्शन लाल और तहसील चौक होते हुए इनामुल्ला बिल्डिंग पर समाप्त होगा। ट्रैफिक पुलिस ने जुलूस के दौरान लोगों से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने का अनुरोध किया है।
विक्रम रूट प्लान
- रूट नंबर तीन के विक्रम रेसकोर्स से वापस होेंगे।
- रूट नंबर पांच के विक्रम मातावाला बाग के कट से वापस भेजे जाएंगे।
- रूट नंबर आठ के विक्रम रेलवे गेट से वापस भेजे जाएंगे।
- रूट नंबर दो के विक्रम और सिटी बस सहस्त्रधारा रोड से वापस होगी।
ऐसे होगा यातायात डायवर्ट
- जुलूस सर्वे चौक से रोजगार तिराहे की तरफ जाएगा तो लैंसडाउन चौक से जाने वाले यातायात क्रॉस रोड पर भेजा जाएगा।
- मनोज क्लीनिक और कॉन्वेंट रोड से कोई ट्रैफिक नहीं जाने दिया जाएगा।
- बुद्धा चौक से लैंसडाउन की ओर कोई भी वाहन नहीं आएगा।
- आराघर चौक से सर्वे चौक आने वाले वाहनों को रोक-रोककर पास कराया जाएगा।
- कनक चौक से रोजगार तिराहा जाने वाले यातायात को पैसेफि क तिराहे से सुभाष रोड होते हुए बैनी बाजार की ओर भेजा जाएगा।
- जुलूस के लैंसडाउन चौक से दर्शन लाल चौक की तरफ जाने पर तहसील चौक से समस्त वाहनों को दून चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- ओरियंट चौक से घंटाघर आने वाले वाहन ओरियंट चौक से कनक चौक की ओर जाएंगे।
- घंटाघर से दर्शनलाल चौक की ओर आने वाले वाहनों को ओरियंट चौक की तरफ से निकाला जाएगा।
- जुलूस के तहसील चौक पहुंचने से पहले अग्रसेन चौक से आने वाले संपूर्ण यातायात को द्रोण होटल कट से दून चौक भेजा जाएगा।