फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: भूस्खलन होने से कफलानी के पास 8 घंटे बंद रहा हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
Iबोल्डर की चपेट में आने से जेसीबी क्षतिग्रस्त, रात भर परेशान रहे फंसे वाहन चालकI
विज्ञापन




राष्ट्रीय राजमार्ग कफलानी के पास शुक्रवार रात पहाड़ी से भूस्खलन होने से करीब आठ घंटे तक यातायात बाधित रहा। हाईवे से मलबा हटा रही जेसीबी भी बोल्डर की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई। शनिवार तड़के दो जेसीबी भेजकर मलबा और बोल्डर हटाए गए और सुबह करीब 10 बजे यातायात सुचारू हो सका। रात में दोनों तरफ फंसे वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी और दूसरे वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा।



कफलानी के पास रात करीब 2 बजे भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से बोल्डर और मलबा हाईवे पर आ गया। इससे दोनों तरफ वाहन फंस गए। राजमार्ग बंद होने की सूचना पर रात में एनएच की ओर से एक जेसीबी को मौके पर भेजा गया। मलबा हटा रही जेसीबी बोल्डर की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई और चालक बाल बाल बचा। शनिवार सुबह एनएच की ओर से दो जेसीबी भेजी गई। जेसीबी ने दोनों साइड से मलबा और बोल्डर हटाए। सुबह दस बजे राजमार्ग पर यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्थानीय निवासी मुकेश सिंह खरोला ने बताया कि रात में मार्ग के दोनों तरफ वाहन फंस गए। टिहरी, धनोल्टी, उत्तरकाशी, जौनपुर, थत्युड़, सुवाखोली जाने वाले पर्यटक और स्थानीय लोग काफी परेशान रहे। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता दीपक गुप्ता ने बताया कि रात में मलबा हटा रही जेसीबी क्षतिग्रस्त हो गई। शनिवार सुबह 10 बजे यातायात बहाल किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें