फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पटरी पर नहीं है यातायात व्यवस्था, बाजार में आए दिन लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विकासनगर बाजार की यातायात व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। बाजार में वाहनों के आड़ा-तिरछा खड़ा होने से आए दिन जाम लग रहा है। वाहन रेंग-रेंगकर आगे बढ़ते हैं। तीन किमी लंबे बाजार क्षेत्र को पार करने में लोगों को आधा घंटे से भी अधिक का समय लग रहा है।

बाजार में यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस भी कहीं नजर नहीं आती है। सबसे खराब हालत अस्पताल रोड और जल संस्थान कार्यालय के पास बने हुए हैं। पुलिस वाहनों के चालान की कार्रवाई करती है। पहाड़ी गली चौक को छोड़कर यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस कहीं नहीं दिखाई देती है। पहाड़ों से आने वाले वाहन पिकअप बाजार में दुकानों के बाहर ही सामान को वाहनों में रखते और उतारते हैं। इससे सड़क बेहद संकरी हो जाती है। साथ ही फड़ और रेहड़ी वाले भी बीच सड़क में ही दुकान लगा कर सामान बेचते हैं। इससे सड़क पर चलने के लिए जगह नहीं बचती है। वाहनों को रास्ता नहीं मिल पाता है। फुटपाथ पर हुआ अतिक्रमण वाहन चालक और राहगीरों के लिए सिर दर्द बना हुआ है। कई दुकानदार फुटपाथ से आगे मुख्य सड़क तक दुकान सजा कर सामान बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




विकासनगर सीओ भाष्कर शाह ने कहा कि सड़क पर अतिक्रमण को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। हाल में नगर पालिका के साथ संयुक्त अभियान चलाकर चालान की कार्रवाई भी की गई थी। यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए और अधिक ठोस प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें