राजधानी देहरादून में ट्रैफिक पुलिस के थाने बनाए जाएंगे। जिले में छह थाने बनने हैं। जिनमें से चार दून में, एक ऋषिकेश में और एक विकासनगर में बनेगा। देहरादून में जाम की समस्या से भी निजात दिलाने की तैयारी है। ये भी पढे़ं...Uttarakhand: गैस संकट का लोगों की जेब पर असर, महंगी हुई चाय की चुस्की, लकड़ी-कोयले की ओर लौटे छोटे दुकानदार अब चालान कटने पर इन्ही ट्रैफिक पुलिस थानों में आना होगा। वहीं क्रेनों की संख्या नौ से बढ़ाकर बीस करने की तैयारी है।