पछवादून और जौनसार बावर में मलबा आने से 21 मोटरमार्गों पर आवाजाही बंद है। कई दिनों से हो रही बारिश के बीच सड़कों से मलबा हटाने में परेशानी हो रही थी। रविवार को मौसम साफ हुआ। अब उम्मीद जगी है कि जल्द सभी बंद मार्गों पर यातायात बहाल कर दिया जाएगा।
बंद मार्गों में पीएमजीएसवाई कालसी का पिवनल मोटरमार्ग तीन स्थान पर, सैंज मोटरमार्ग एक स्थान पर, खारसी-खाटुवा मोटरमार्ग चार स्थान पर, लाखामंडल-नाडा मोटरमार्ग दो स्थान पर, लाखामंडल-रंगेऊ मोटरमार्ग तीन स्थान पर बंद है। लोक निर्माण विभाग अस्थाई खंड साहिया का कालसी-बैराटखाई मोटरमार्ग, बिजऊ-क्वेथा मोटरमार्ग, बिजऊ-कोफ्टी जोशी ग्राम बड़नू-दातनू मोटरमार्ग, काहा-नेहरा-पुनाह मोटरमार्ग एक-एक स्थान पर बंद है। इसी क्रम में लोक निर्माण विभाग अस्थाई खंड चकराता का टुंगरा मोटरमार्ग एक स्थान पर, माख्टी पोखरी ककनोई मोटरमार्ग तीन स्थान पर, पाटी संपर्क मोटरमार्ग दो स्थान पर, अटाल पुल से रोहटा खड्ड मोटरमार्ग तीन स्थान पर, रायगी-कूल्हा मोटरमार्ग, क्यारा पुल-डामटा से कोटा म्यूंडा मोटरमार्ग, अणु चिल्हाड़ मोटरमार्ग, निनूस मोटरमार्ग, सिलीखड्ड सुनई से पेनवा मोटरमार्ग दो-दो स्थान पर बंद हैं। रोहटा-अटाल मोटरमार्ग तीन स्थान पर, क्वांसी डामटा मोटरमार्ग दो स्थान पर, माख्टी पोखरी-मर्ब खोरा मोटर मार्ग दो स्थान पर हयोटगरी कैत्री से बहमू मोटरमार्ग चार स्थान पर मलबा आने से बंद है।
लोक निर्माण विभाग साहिया की अधिशासी अभियंता रचना थपलियाल और लोनिवि चकराता के सहायक अभियंता आदित्य ठाकुर ने बताया अधिकतर मार्गों पर मलबे को साफ किया जा रहा है। कई मार्गों को यातायात के लिए शीघ्र खोल दिया जाएगा।
चेतावनी स्तर से 10 सेमी ऊपर बही टोंस
विकासनगर। रविवार को यमुना चेतावनी स्तर से 77 सेमी नीचे 454.60 मीटर पर बह रही थी। वहीं, टोंस का प्रवाह चेतावनी जलस्तर के निशान से ऊपर रहा। टोंस चेतावनी स्तर 643.60 से 10 सेमी बढ़कर 643.70 मीटर पर बह रही थी।