फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से मंडी में बढ़ेगा कारोबार, किराये पर नहीं हुआ कोई फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से मंडी में बढ़ेगा कारोबार, किराये पर नहीं हुआ कोई फैसला - अध्यक्ष बोले किराया बढ़ाना या घटाना निर्णय लेगा बोर्ड - मंडी के दोनों गेट खुलेंगे, वेंडरों की संख्या भी बढ़ेगी, मंगलवार की स्थिति के बाद होगा निर्णय माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। निरंजनपुर मंडी में मंगलवार से कारोबार बढ़ाया जायेगा। सोमवार को मंडी अध्यक्ष ने आढ़तियों के साथ बैठक में यह निर्णय लिया है। हालांकि, इस बैठक में दुकानों का किराया बढ़ाने संबंधी मसले पर ज्यादा बात नहीं हुई। अध्यक्ष के अनुसार किराया बढ़ाने का प्रस्ताव जा चुका है जिस पर अब बोर्ड को ही निर्णय करना है।  सोमवार को अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने आढ़तियों की बैठक बुलाई थी। दरअसल, मंडी समिति ने दुकानों का किराया दोगुना करने का प्रस्ताव दिया है। समिति का मानना है कि इस प्रस्ताव के बाद मंडी के रखरखाव और कर्मचारियों की तनख्वाह आदि का खर्च निकल  सकता है। लेकिन, आढ़ती इसका विरोध कर रहे थे। बैठक में भी आढ़तियों ने इस मुद्दे को रखा था मगर अध्यक्ष ने इस पर कोई आश्वासन नहीं दिया हैं गुप्ता ने बताया कि इस मामले में फैसला बोर्ड को ही करना है। चूंकि, वर्तमान हालातों में मंडी का रखरखाव भी बहुत मुश्किल हो गया है। इधर, मंडी का कारोबार बढ़ाने पर भी चर्चा हुईं। अध्यक्ष ने बताया कि आढ़ती कारोबार बढ़ाने पर जोर दे रहे है। लिहाजा, निर्णय लिया गया है कि मंगलवार से मंडी के दोनों गेट खोले जायेंगें। अभी एक हजार वेंडर मंडी में पहुंच रहे हैं जिनकी संख्या बढ़ाई जायेगी। हालांकि, मंगलवार को स्थिति देखकर ही आगे के दिनों पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें