रेंजर्स ग्राउंड में लगने वाले संडे बाजार के विरोध में सोमवार को व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। व्यापारी कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा व पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। बताया कि रेंजर्स ग्राउंड में संडे बाजार लगाया जा रहा है। यहां उत्तराखंड के बाहर से आकर दुकानदार दुकानें लगाते हैं। इससे उत्तराखंड के व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के सुनील कुमार बांगा का कहना है कि रेंजर्स ग्राउंड में यह बाजार नहीं लगना चाहिए। इससे जाम की स्थिति हो जाती है और स्कूल के बाहर गाड़ियां खड़ी होने से और ज्यादा जाम लगता है। इसलिए इस बाजार को ना लगने दिया जाए। इस मौके पर व्यापारी राम कपूर, अजीत सिंह, चमन लाल, राजेंद्र सिंह नेगी, सुरेश गुप्ता, राहुल कुमार, प्रवीन बांगा, संजीव कोचर, आमिर खान आदि मौजूद रहे।