फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उपखनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, लगाया जुर्माना

Fri, 13 Nov 2026 06:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला अधिकारी के निर्देश पर भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की टीम ने कार्रवाई की। शुक्रवार को तहसील विकासनगर के ढकरानी क्षेत्र में विभागीय टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से उपखनिज का परिवहन कर रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। विभाग ने वाहन पर जुर्माना भी लगाया।जांच के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से उपखनिज का परिवहन किए जाने का मामला सामने आया। विभाग की ओर से संबंधित वाहन पर 24,800 रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया। वहीं, कार्रवाई के दौरान कुछ अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉलियां हिमाचल प्रदेश की सीमा की ओर भाग निकलीं। मौके पर मौजूद सहायक खनन पर्यवेक्षक पंकज चंद ने बताया अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान जारी है। उन्होंने कहा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें