फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डेंटर की कार्यशाला से ट्रैक्टर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। डाकपत्थर रोड स्थित डेंटर की दुकान से एक ट्रैक्टर चोरी हो गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि रुद्रपुर के देवथला निवासी रतन सिंह चौहान बुधवार को कोतवाली आए। उन्होंने बताया कि एक नवंबर की दोपहर दो बजे उन्होंने कृषि कार्य के लिए प्रयोग किए जाने वाला ट्रैक्टर को सही करने के लिए डेंटर अशोक को दिया था। वह आवश्यक कार्य के चलते लांघा की ओर चले गए थे। चार नवंबर को वापस आकर उन्होंने डेंटर से अपना ट्रैक्टर मांगा। उसने जानकारी दी कि किसी व्यक्ति ने ट्रैक्टर चोरी कर लिया है। डेंटर संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर की चाबी अशोक को दी गई थी। उसी की लापरवाही से ट्रैक्टर दिन दहाड़े चोरी हुआ। संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें