फोटो....
चकराता। राजकीय प्राथमिक विद्यालय नागथात के छात्रों को सामाजिक संस्था रोशनी ने खिलौने वितरित किए। संस्था के सदस्य संजीव चौहान ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य केवल खिलौने बांटना नहीं बल्कि बच्चों को मोबाइल की लत से बचाना है। कहा कि हमें खिलौने के माध्यम से बच्चों का ध्यान मोबाइल से भटकाना होगा। यह कार्यक्रम पूरे जौनसार बावर के विद्यालयों में किए जाएंगे। ताकि बच्चों का आकर्षण मोबाइल से दूर किया जा सके। कहा कि संस्था की ओर से समय-समय पर सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों को ड्रेस, स्कूल, बैग, गर्म कपड़े और स्टेशनरी निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। संवाद