शनिवार वीकेंड पर बारिश के बाद भी मसूरी में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। पर्यटकों के वाहनों से चौक-चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रही। पर्यटकों के उमड़ने से 80 फीसदी होटलों में कमरे फुल हैं। रविवार को भी मसूरी पर्यटकों से गुलजार रहेगा। इससे पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के चेहरे खिले नजर आए। मसूरी होटल एसोसिएशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि शहर के करीब 80 फीसदी होटलों के कमरे पर्यटकों से पैक हैं। बारिश के बावजूद सैलानी वीकेंड मनाने पहुंचे हैं। उम्मीद से कहीं ज्यादा पर्यटक आए हैं।