मसूरी जेपी रेडिडेंस मैनर में केक मिक्सिंग सेरेमनी में देश -विदेश के पर्यटकों ने की शिरकत --संवा
मसूरी। बार्लोगंज पांच सितारा जेपी रेजिडेंसी मैनर में केक मिक्सिंग सेरेमनी आयोजित की गई। इसमें देश-विदेश के पर्यटकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। मैनेजर तनुज नय्यर ने बताया कि नए साल और क्रिसमस के जश्न की तैयारी शुरू हो गई है। इसलिए एक परंपरा के तहत केक मिक्सिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि यह केक क्रिसमस और नए साल पर आने वाले पर्यटकों और मेहमानों को परोसा जाएगा। रेजिडेंसी के महाप्रबंधक पीयूष कपूर ने बताया कि त्यौहार लोगों को एक साथ लाने का सुंदर तरीका है। मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने बताया कि केक मिक्सिंग की परंपरा अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही है। शहर के कुछ प्रमुख होटलों में आज भी यह परंपरा जीवित है। खास प्रकार का केक बनाने में करीब एक माह का समय लग जाता है। इस अवसर पर विजय गुरुंग, एडवोकेट आर्यनदेव उनियाल, तन्नु उनियाल, शिक्षाविद् आभा सैली, चीफ शेफ प्रकाश नेगी, शेफ यशपाल राना आदि मौजूद रहे। संवाद