फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सैलानियों से गुलजार रहे पर्यटन स्थल, 50 फीसदी होटल रहे पैक

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। शहर में क्रिसमस और विंटर लाइन कार्निवाल के लिए बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे हैं। मंगलवार को मालरोड सहित सभी पर्यटन स्थल गुलजार रहे। पर्यटकों की भीड़ से चारों ओर रौनक बनी रही। शहर के करीब 50 फीसदी होटल पैक रहे। इससे पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के चेहरे खिल गए हैं। होटल उद्योग से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि बुधवार से भीड़ और बढ़ सकती है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि क्रिसमस और विंटर लाइन कार्निवाल के लिए एडवांस बुकिंग मिल रही है। मंगलवार को 50 फीसदी होटल पैक रहे है। उन्होंने कहा कि मसूरी को क्रिसमस, नए साल और विंटर लाइन कार्निवाल के लिए दुल्हन की तरह सजाया गया है। प्रशासन दिन-रात तैयारी में जुटा हुआ है। फूड फेस्टिवल के लिए मालरोड में तैयारी चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें