एक महिला के पुत्र और पुत्र वधू ने बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर उनके नाम पर 35 लाख रुपये का लोन ले लिया। इसके लिए महिला के जाली हस्ताक्षर किए गए। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मधु मालती गुप्ता निवासी नेहरू कालोनी ने शिकायत की है। इंस्पेक्टर डालनवाला राजेश साह ने बताया कि मधु मालती ने कुछ समय पहले मकान और प्लॉट को गिरवी रखकर पीएनबी से लोन लिया था। अब उनके बेटे विनीत कुमार ने बिना मां को सूचित किए चोलामंडलम इंवेस्टमेंट एंड फाइनेंस से नया लोन ले लिया। जांच में पता चला कि उनके बेटे विनीत, पुत्र वधू श्वेता गुप्ता, चोला मंडलम के भूपेंद्र चौहान आदि ने उनके जाली हस्ताक्षर किए थे। इन तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।