फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकल और ऑल इंडिया ब्रांड की दाल के 20 नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारी सीजन से पूर्व खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा देहरादून शहर और पछवादून के बाजारों में खाद्य पदार्थों के 20 नमूने लिए।
विज्ञापन

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी जोशी ने बताया कि फूड सेफ्टी स्टेंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा दाल की गुणवत्ता व सुरक्षा जांच के लिए देश के 250 शहरों में शुक्रवार को सेंपलिंग अभियान चलाया गया है। दून शहर और पछवादून क्षेत्र के बाजारों में भी विभाग की टीम द्वारा दाल के लोकल और ऑल इंडिया ब्रांड के 20 नमूने लिए। दाल भारतीय नागरिकों की हेल्दी बैलेंस डाइट में प्रोटीन व माइक्रोन्यूट्रिएंट्स का महत्वपूर्ण स्रोत है। दून के बाजारों में दाल की लगभग 90 फीसदी आपूर्ति उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व राजस्थान से होती है। लोकल दाल की आपूर्ति व उत्पादन 10 प्रतिशत से भी कम है।
विज्ञापन

दाल का उपयोग मिठाई में भी उपयोग होता है। दाल के सभी वैरियंट की फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड रेगुलेशन के तहत सभी पैरामीटर की जांच की जाएगी। छह सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पोर्टल पर अपलोड होगी, जिससे पोर्टल पर भी मिलावट के हॉटस्पॉट का पता लग सकेगा। सेंपलिंग टीम में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी जोशी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकासनगर मंजू रावत, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम रमेश सिंह और सतीश पुरोहित आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें