फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: लोगों को बताया चूल्हा कब बंद रखें, तार जलने पर क्या करें

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निशमन सेवा सप्ताह (14-20 अप्रैल) के तहत मसूरी में शहीद अग्निवीरों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र मसूरी के प्रभारी धीरज तड़ियाल के नेतृत्व में फायरकर्मियों ने शहर में जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान लोगों को चूल्हा कब बंद रखें और तार जलने पर क्या करें जैसी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

फायरकर्मियों ने ‘अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करें-राष्ट्रीय निर्माण में योगदान दें’ नारे लगाए। इस दौरान फायरकर्मियों ने शहर में अग्नि सुरक्षा से जुड़े पैंफलेट भी बांटे। इनमें घर से बाहर निकलने से पहले हमेशा गैस सिलिंडर का रेगुलेटर बंद करें, खराब स्टेबलाइजर का प्रयोग न करें, तारों में आग लगने पर मिट्टी डालें, टेंट में आग लगने पर रस्सियों को काट दें, टीवी या कंप्यूटर का प्रयोग न होने पर बिजली के स्विच बद रखें आदिम संदेश लिए गए थे। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वालों को लेकर कहा कि घास और फसलों के ढेर को मकान और बिजली की लाइन से दूर रखें। खाना बनाने के बाद चूल्हे को ठीक से बुझा दें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें