फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कैंसर जैसी घातक बीमारियों का कारण है तंबाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
रास बिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय और उत्तराखंड टोबैको-फ्री कोएलिशन (यूटीएफसी) के बीच करार किया गया। इसके तहत समाज को तंबाकू मुक्त किया जाएगा। विवि के कुलपति प्रो. डॉ. हिमांशु ऐरन ने कहा कि तंबाकू कैंसर जैसी घातक बीमारियों का कारण है। युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए शिक्षा संस्थानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने तंबाकू के दुष्प्रभावों और इससे बचाव के उपायों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में यूटीएफसी के संयुक्त सचिव प्रदीप आनंद, चेयरमैन प्रेम तनेजा, सदस्य-सचिव अवधेश कुमार, डॉ. ज्योत्सना सेठ, प्रो. डॉ. आरती रौथान, प्रो. लुफिना अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें