फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: खाई में गिरे दोस्त को बचाने को खुद भी गिरा युवक, हो गई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिखर फॉल के पास सड़क किनारे खड़े एक युवक का पैर फिसला तो वह खाई में जा गिरा। उसे बचाने के लिए दोस्त भी आनन-फानन में उसके पीछे खाई में गिर गया। बचाने को गिरे युवक की मौत हो गई। जबकि, दूसरा युवक घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


सीओ मसूरी अनिल कुमार जोशी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार देर रात करीब तीन बजे की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक खाई में गिर गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि यहां एक कार खड़ी थी, जिसमें तेज आवाज में गाने बज रहे थे। कुछ देर बाद अग्निशमन और एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई। टीम ने करीब 200 मीटर गहरी खाई से दोनों युवकों को बाहर निकाला। घायलों की पहचान विनीत चौधरी (35 वर्ष) पुत्र बिल्लू और कपिल चौधरी (30 वर्ष) निवासी सुभाष नगर, बढ़त, शामली के रूप में हुई।

दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने विनीत चौधरी को मृत घोषित कर दिया। उनके साथ गए तीसरे युवक ने बताया कि वह तीनों कार से उतरकर खड़े हुए थे। इसी दौरान कपिल का पैर फिसल गया। उसे बचाने के लिए विनीत भी नीचे की तरफ गया, लेकिन वह भी गहरी खाई में जा गिरा। सीओ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें