फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: भाजपा महानगर अध्यक्ष के घर में मिला लार्वा, 10 हजार का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम के निरीक्षण में दो स्कूलों में भी मिला लार्वा, एक पर 20 तो दूसरे स्कूल पर 50 हजार जुर्माना
विज्ञापन




डेंगू की रोकथाम के लिए नगर निगम की टीम ने मंगलवार को कई घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के अलावा स्कूलों में लार्वा ढूंढने के लिए निरीक्षण किया। टीम को भाजपा के महानगर अध्यक्ष समेत 11 लोगों के घरों में लार्वा मिला। टीम ने भाजपा महानगर अध्यक्ष का 10 हजार का चालान कर दिया। जबकि एक स्कूल का बीस हजार तो दूसरे स्कूल का 50 हजार का जुर्माना लगाया है।



डेंगू के रोकथाम के लिए नगर निगम की टीम शहर के मॉल, टावरों के बेसमेंट, छतों एवं घरों का निरीक्षण कर डेंगू का लार्वा नष्ट कर रही है। मंगलवार को नगर आयुक्त मनुज को गोपनीय सूचना मिली कि दून बाइबल कॉलेज के बच्चे डेंगू ग्रस्त हो रहे हैं। जिस पर नगर आयुक्त ने सहायक नगर आयुक्त एसपी जोशी के नेतृत्व में टीम को काॅलेज के निरीक्षण के लिए भेजा। निरीक्षण में पाया कि कॉलेज परिसर में दो स्थानों पर पानी जमा था, जिसमें डेंगू का लार्वा मिला। कॉलेज पर 50 हजार का जुर्माना लगाया गया। साथ ही टीम ने महोपाल स्कूल करनपुर का भी निरीक्षण किया और लार्वा मिलने पर 20 हजार का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने चंद्रबनी, सरस्वती विहार, मोहब्बेवाला में भी निरीक्षण किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल सहित 11 लोगों के घरों और प्रतिष्ठानों में लार्वा मिला। जिस पर टीम ने उन पर पांच सौ, एक हजार, पांच हजार का जुर्माना लगाया। जबकि भाजपा नेता पर 10 हजार का चालान किया गया। टीम में सफाई निरीक्षक भूपेंद्र पंवार, सुपरवाइजर ओमप्रकाश, राजेश, ऋषभ तथा अन्य कार्मिक मौजूद रहे। वहीं, 16 वार्डों में फॉगिंग और दस वार्डों में लार्वा साइडर का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें