फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 50 किलो से ज्यादा कचरा निकालने वालों पर सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

I

I
I

I- अब खुद करना होगा कचरे का निस्तारण, नगर निगम प्रशिक्षण देने में करेगा मदद
I

I- दून में 300 से ज्यादा प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की तैयारी में नगर निगमI



स्वच्छ सर्वेक्षण में अच्छी रैंक लाने के लिए नगर निगम ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के प्रावधान सख्ती से लागू करने की तैयारी में है। इसके तहत 50 किलो से अधिक कचरा निकालने वाले प्रतिष्ठानों को खुद ही अपने कचरे का निस्तारण होगा। ऐसा न करने पर नगर निगम इनके खिलाफ कार्रवाई करेगा। हालांकि निगम इसके निस्तारण के लिए प्रशिक्षण देगा और सूखे कूड़े (आरडीएफ) का उठान भी करेगा। निगम ने राजधानी में 300 से अधिक ऐसे प्रतिष्ठान चिह्नित किए हैं। जल्द ही इनकी बैठक बुलाई जाएगी।



राजधानी में रोजाना करीब 450 टन कूड़ा निकलता है। इसे नगर निगम तीन कंपनियों वाटरग्रेस, ईकोन और सनलाइट के माध्यम से उठान कराता है। शहर में होटल, मॉल, वैवाहिक स्थल, रेस्टोरेंट, आवासीय सोसायटी जैसे बड़ी संख्या में ऐसे प्रतिष्ठान हैं जहां रोजाना 50 किलो से ज्यादा कूड़ा निकलता है। फिलहाल यहां से नगर निगम ही कूड़ा उठान करा रहा है, लेकिन अब निगम इन्हें खुद कूड़ा निस्तारण कराने के लिए जागरूक करेगा।
विज्ञापन






Iपोर्टल पर अभी मात्र 12 ही प्रतिष्ठानों की सूचीI

देहरादून में 50 किलो से ज्यादा कूड़ा पैदा करने वाले संस्थानों की करीब तीन साल पहले सूची तैयार की गई थी। उस समय जिन प्रतिष्ठानों को चुना गया था उनमें मात्र 12 ही निगम की सूची में दर्ज हैं। इनमें स्कूल, होटल, विश्वविद्यालय और आवासीय सोसायटी हैं। तीन साल से अब तक इस सूची को अपडेट नहीं किया गया है। इधर, नगर निगम के ताजा सर्वे में 300 से अधिक ऐसे प्रतिष्ठान मिले हैं, जहां से 50 किलो से अधिक कूड़ा निकलता है।
विज्ञापन




I
I

I50 किलो से ज्यादा कूड़ा पैदा करने वाले प्रतिष्ठानों को अपने कूड़े का खुद ही निस्तारण करना होगा। यदि वह ऐसा नहीं करते तो ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के तहत इनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. अविनाश खन्ना, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारीI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें