फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढवाली फिल्म पितृकुङा के शीर्षक गीत को नगर पालिका अध्यक्ष ने किया रिलीज,

विज्ञापन
गढवाली फिल्म पितृकुङा के शीर्षक गीत को नगर पालिका अध्यक्ष ने किया रिलीज। संवाद - फोटो : MUSSOORIE
विज्ञापन
उत्तराखंड फिल्म निर्माता-निर्देशक प्रदीप भंडारी की गढ़वाली फिल्म पितृकुड़ा के शीषर्क गीत को पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, सारेगामा फेम गायिका डॉ. सोनिया आनंद रावत और इतिहासकार जयप्रकाश उत्तराखंडी ने रिलीज किया। अनुज गुप्ता ने कहा कि पहाड़ की संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी ऐसी फिल्में उत्तराखंड के गौरवशाली संस्कृति को बचाने की काम कर रही हैं। उन्होंने घोषणा की है कि झूलाघर में हुकम सिंह पंवार की प्रतिमा लगेगी और झूलाघर का नाम बदलकर हुकम सिंह पंवार के नाम पर किया जाएगा। साथ ही शहर के अलग-अलग स्थानों पर वीरभड़ माधो सिंह भंडारी, कैंप्टन यंग, श्रीदेव सुमन, जग्गनाथ शर्मा की प्रतिमा लगाई जाएगी और उन स्थानों के नाम सभी महापुरुषों के नाम पर रखे जाएंगे। फिल्म के गीत को आवाज गायक जितेन्द्र पंवार और संगीत संजय कुमोला ने दिया है। गीत प्रदीप भंडारी ने लिखा है। इस अवसर पर मुकेश लाल, देवी गोदियाल, कमल भंडारी, केदार चौहान, पूरण जुयाल, गंभीर जयाड़ा, आरपी बडोनी, हरीश कुकरेजा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें