फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सचिवालय वारियर्स और हरिकेन के बीच खिताबी मुकाबला आज

विज्ञापन
राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अंतर सचिवालय क्रिकेट टूर्नामेंट टी-20 में शॉट लग?
विज्ञापन
सचिवालय की ओर से आयोजित छठवीं अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय हरिकेन ने अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर खिताबी दौर में प्रवेश किया। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच शुक्रवार को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहला सेमीफाइनल सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय ए के बीच खेला गया। सचिवालय वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 186 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सचिवालय ए की टीम निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 176 रन ही बना सकी।
दूसरा सेमीफाइनल सचिवालय हरिकेन और सचिवाल डेंजर्स के बीच खेला गया। सचिवालय हरिकेन ने पहले खेलते हुए 17.4 ओवरों में सभी विकेट खोकर 121 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सचिवालय डेंजर्स निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 115 रन ही बना सकी और मुकाबले को छह रन से हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें