देहरादून। द आर्यन स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तीर्थ ग्रोवर को द सिल्वर सॉवरेन (आर्यन किंग) और ईशा बौराई को द सिल्वर लस्टर (आर्यन क्वीन) के खिताब से सम्मानित किया गया। दिव्यांशु गोस्वामी को द सिल्वर स्टार (मिस्टर पॉपुलर), कृषिव नागपाल को द सिल्वर लेगेसी (मिस्टर जेंटलमैन) व अनुष्का सिंह को द सिल्वर रेडिएंस (मिस कर्टियस) का खिताब प्रदान किया गया। वहीं, मलेश गुरंग को द सिल्वर रीजेंट (रनर-अप आर्यन किंग) और परिणिधि बोहरा को द सिल्वर रेगनेंट (रनर-अप आर्यन क्वीन) के सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प और ईमानदारी के साथ भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रेरित किया और जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने का संदेश दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य बी दासगुप्ता समेत शिक्षक व छात्र मौजूद रहे। मा.सि.रि.