फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: टायर फटा, पैराफिट से टकराकर कार में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा से मसूरी घूमने जा रहे पर्यटकों की कार का टायर फट गया। इससे कार पैराफिट से जा टकराई और उसमें आग लग गई। गनीमत रही कि कार सवारों को चोट नहीं आई। आग लगने से पहले ही दोनों कार सवार सुरक्षित बाहर आ गए। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। तब तक कार पूरी तरह जल गई थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, हादसा किमाड़ी-मसूरी मार्ग पर हुआ। शनिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे कार में आग लगने की सूचना पुलिस को मिली थी। दमकल के वाहनों के साथ पुलिस पहुंची तो कार के बाहर दो युवक खड़े थे। रास्ते में भीड़ जमा थी। करीब आधे घंटे में आग बुझा दी गई। पुलिस के अनुसार, कार में जयवीर और नरेश निवासी बागखेड़ा, जींद, हरियाणा सवार थे।

पुलिस को बताया कि वे मसूरी घूमने जा रहे थे। रास्ते में कार का टायर फट गया। चालक जयवीर का कार से नियंत्रण छूट गया और कार सड़क किनारे पैराफिट से टकरा गई। कार से धुआं निकला तो वे एकदम बाहर आ गए। देखते ही देखते भीषण आग लग गई। आसपास खड़े लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें