शिवालिक अकादमी में ग्राफिक एरा अस्पताल के सहयोग से प्रारंभिक उपचार व मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने बच्चों को तनाव मुक्त रहने के उपाय बताए।दो चरणों में संपन्न कार्यक्रम में कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं के लिए प्रारंभिक उपचार प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने उन्हें चक्कर आना, सिरदर्द, घबराहट जैसी सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान और उनके उपचार की विधियों के बारे में समझाया। इसके बाद कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं व पठन-पाठन के दबाव के दौरान तनाव मुक्त रहने के उपाय बताए गए। विशेषज्ञों ने तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच और नियमित दिनचर्या अपनाने जैसे महत्वपूर्ण सुझावों को अपनाने पर भी जोर दिया। इस दौरान डाॅ. रौनक सक्सेना, डाॅ. हारिश अहमद, शिवि शर्मा, प्रियंका, आरती, तान्या त्यागी, शम्मी चौहान आदि उपस्थित रहे।