जौनसार बावर सांस्कृतिक पुनरुत्थान समिति की ओर से चल रही कबड्डी प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में टिमरा गांव की टीम ने वोहा गांव को 29-20 के अंतर से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में 40 टीमों ने प्रतिभाग किया था। इसके अलावा ओपन कबड्डी में लखावटी बुलंदशहर की टीम ने पहला व विकासनगर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। समापन के अवसर पर पहुंची जिला पंचायत की प्रशासक मधु चौहान ने कहा कि महावीर चौहान की स्मृति में आयोजित प्रतियोगिता क्षेत्र के खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करते हैं। नागथात क्षेत्र में खेलकूद सुविधाएं उपलब्ध कराने व अन्य विकास के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।