फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unique Bank: इस बैंक में पैसा नहीं समय होता है जमा...पढ़ें इस नई शुरुआत के बारे में खास बातें

Fri, 30 Jun 2023 07:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

यह कवायद निरोगी भारत मिशन ने की है। मिशन का दून के कोलागढ़ के पास कार्यालय है। जहां कोई भी व्यक्ति अपना पंजीकरण करा सकता है या मोबाइल नंबर 9997213642 पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
बुजुर्ग - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज तक आपने ऐसे बैंक देखे होंगे, जिनमें पैसों का लेन-देन होता है। लेकिन, क्या कभी ऐसा बैंक भी देखा है जहां समय को जमा किया जाता है और जरूरत पड़ने पर उसे निकाला भी जा सकता है। यह अनूठा बैंक खुला है देहरादून में। इस बैंक में आप निशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। इस बैंक का पैसों से कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन


यह कवायद निरोगी भारत मिशन ने की है। मिशन का दून के कोलागढ़ के पास कार्यालय है। जहां कोई भी व्यक्ति अपना पंजीकरण करा सकता है या मोबाइल नंबर 9997213642 पर संपर्क कर सकता है। मिशन के पदाधिकारी इन व्यक्तियों का सत्यापन करते हैं और फिर टाइम बैंक से जोड़ देते हैं। अब यहां से शुरू होता है टाइम बैंक का मकसद। दरअसल, कई बुजुर्ग एकाकी जीवन जी रहे हैं। उन्हें स्वास्थ्य समेत अन्य जरूरी कामों के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है।

Uniform Civil Code: सीएम धामी ने यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार होने पर प्रदेशवासियों को दी बधाई, कहा- जल्द होगा लागू
विज्ञापन


कई बार इन बुजुर्गों तक किसी भी माध्यम से मदद नहीं पहुंच पाती है, जिससे उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। उम्र के इस पड़ाव पर इन बुजुर्गों को सहारा मिल सके और कोई उन्हें अपना समय देकर उनकी जिंदगी में खुशियों के रंग भर सके। इसी उद्देश्य के साथ इस टाइम बैंक की शुरुआत की गई है।

विज्ञापन

ऐसे करता है बैंक काम
संस्था के अध्यक्ष रोहित ममगाईं ने बताया कि फिलहाल इस योजना को देहरादून में शुरू किया गया है। सैकड़ों लोग इस मुहिम से जुड़ रहे हैं। उनका कहना है कि जो भी खाताधारक टाइम बैंक में अपना समय जमा करेगा। उन्हें इन एकाकी जीवन जी रहे बुजुर्गाें की सेवा में लगाया जाएगा। फिर जब खाताधारक को खुद के लिए या परिवार के लिए किसी के समय की जरूरत पड़ेगी तो मिशन उनकी मदद के लिए दूसरे खाताधारकों को पहुंचाएगा। यह चेन इसी तरह से चलती रहेगी और लोग एक-दूसरे की मदद कर सकेंगे।

टाइम बैंक समय की मांग है। आज कई लोग अपने बेहतर भविष्य के लिए विदेश या दूसरे शहरों की ओर चले जाते हैं। इससे कई बुजुर्ग अकेले पड़ जाते हैं। उनका जीवन नीरस हो जाता है। इस मुहिम से ऐसे बुजुर्गाें को नया जीवन मिलेगा।
संजय भार्गव, हुडको के अधिकारी

टाइम बैंक बुजुर्गों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसका व्यापक प्रचार-प्रसार होना चाहिए। देहरादून में इसकी शुरुआत हुई है, इसे और आगे बढ़ाना चाहिए।
अवधेश कुमार, रिटायर्ड इंजीनियर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें