नैनीताल जिले के कालाढूंगी में शुक्रवार देर रात एक घर पर आकाशीय बिजली गिरने से छत गिर गई, जिससे एक महिला घायल हो गई।
चकलुवा के पूरनपुर गांव में बलदेव सिंह के घर में आकाशीय बिजली गिरी। बिजली गिरने से मकान की छत टूट गई और बिजली की लाइन जलकर खाक हो गई।
छत गिरने से बलदेव सिंह की पत्नी घायल हो गई। परिवार के अन्य सदस्य इस हादसे में बाल-बाल बचे।