फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शराब पीकर झगड़ा करने वाले तीन युवक गिरफ्तार

Mon, 12 Oct 2026 01:53 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुर थाना क्षेत्र में शराब पीकर सड़क किनारे हंगामा और मारपीट कर रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 10 अक्तूबर की रात थानो रोड पर सौड़ा सिरौली गांव के पास कुछ युवकों के शराब पीकर हुड़दंग करने की सूचना मिली। सूचना पर रायपुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां कुछ युवक शराब के नशे में आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे। पुलिस ने युवकों को समझाने और विवाद शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। स्थिति बिगड़ने और शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने मौके पर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार छह नंबर पुलिया क्षेत्र के रहने वाले अरविंद सिंह (32), राहुल नौटियाल (32) और ज्ञान भट्ट (36) को गिरफ्तार कर लिया गया। रायपुर थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर विवाद करने से दूसरे लोगों को भी परेशानी होती है और शांति व्यवस्था बिगड़ने का खतरा रहता है। ऐसे में पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें