ऋषिकेश में कोतवाली पुलिस ने चार लाख रुपए की एलएसडी ड्रग्स के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इस युवकों से ड्रग्स के टिकटनुमा 100 पत्ते बरामद किए हैं। पहली बार उत्तराखंड में एलएसडी ड्रग्स की बरामदगी का मामला आया है।
एसएसडी एक तरह का ड्रग होता है। ड्रग एडिक्ट लोग इसे ब्लॉटर पेपर के रूप में चाटते हैं। एलएसडी को एसिड, ब्लॉटर या डॉट्स भी कहा जाता है।
यह स्वाद मे कड़वी, गंधरहित और रंगहीन दवा होती है। इसे टेबलेट के रूप में लेते हैं, जबकि जिलेटिन और तरल के रूप में इसे आँखों में रखा जा सकता है।