फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली: कुत्ते के साथ खेलने घर से बाहर गया तीन साल का मासूम नदी में डूबा, किनारे पर पड़ा मिला शव

Sun, 14 Jun 2020 07:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाट(चमोली)

सार

  • तीन साल के बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
  • दिल्ली में काम करते हैं बच्चे के पिता, दी गई सूचना  
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के चमोली जिले में घाट  ब्लॉक स्थित सेंती गांव के तीन साल के मासूम मनीष उर्फ कान्हा की चुफाल नदी में डूबने से मौत हो गई। वह अपने कुत्ते के साथ खेलने घर से बाहर गया था। मासूम की मौत से बच्चे की मां पूजा समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चे के पिता संदीप मैंदोली दिल्ली में काम करते हैं। उन्हें सूचना दी गई है। 

विज्ञापन


घटना शनिवार दोपहर की है। जानकारी के मुताबिक मनीष की दादी कलावती बाजार जाने के लिए तैयार हो रही थीं। मनीष को भी उनके साथ जाना था। दादी घर के भीतर गईं तो इतने में मनीष अपने कुत्ते के साथ खेलते हुए बाहर चला गया बताया जाता है कि खेलते-खेलते मनीष चुफाल नदी की तरफ निकल गया।

विज्ञापन

दादी ने बाहर आकर उसे काफी तलाशा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। उसके बाद उन्होंने अपने भतीजे प्रकाश को बुलाया। प्रकाश और परिजन आस-पास मनीष को तलाशते रहे। इसी बीच प्रकाश नदी की तरफ गया तो उसे वहां अपना कुत्ता घूमता दिखा।

वहीं, नदी किनारे से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर कान्हा का शव पानी में उतरा रहा था। प्रकाश की सूचना पर ग्रामीण एकत्रित हुए और पुलिस को सूचना दी। घाट थाना प्रभारी नरेंद्र कोटियाल के अनुसार घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जरूरी कार्रवाई पूरी की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें